Posts

Showing posts from January, 2021

जल्द ही वेब सीरीज फ़िल्मकार में नजर आएंगे श्रीकान्त पाण्डेय

 जल्दी ही  वेब सीरीज़ फ़िल्मकार में नज़र आएंगे श्रीकान्त पाण्डेय गणेश पूजन के साथ ही  पड़ोसी जनपद  हरदोई  के रूपापुर में शुरू हुई शूटिंग   (दिलीप कश्यप ) फर्रुखाबाद- विलक्षणि प्रतिभा के धनी,शानदार अदाकारी और अभिनय से फर्रुखाबाद से  मुम्बई तक का सफ़र तय करने वाले फ़िल्म अभिनेता श्रीकान्त पाण्डेय जल्द ही एक  वेब सीरीज़ में नजर आएंगे जिसकी शूटिंग पड़ोसी जनपद हरदोई में  शुरू हो चुकी है। फर्रुखाबाद के  माध्यम वर्गीय परिवार में जन्में  कलाकार श्रीकान्त पाण्डेय ने बताया कि  उनकी नई  वेब सीरीज़ जिसका नाम "फ़िल्मकार" है वह  ओटीटी प्लेटफार्म की स्वीकृति मिलते ही लोगो को ऑनलाइन देखने को मिलेंगी ।   वेब सीरीज़ "फ़िल्मकार" की शूटिंग गणेश पूजन के साथ पड़ोसी जनपद  हरदोई  के थाना कस्बा रूपापुर के गाँव उबारिया में शुरू हो चुकी है जो कि लगभग एक सप्ताह तक चलेगी ।  "फ़िल्मकार" की समय अवधि 22 मिनट की रहेगी  इसमें कुल  आठ पात्र हैं । जिसमें वह मुख्य रूप से नायक की भूमिका में नज़र आएंगे उनके साथ मुम्बई की...