जल्द ही वेब सीरीज फ़िल्मकार में नजर आएंगे श्रीकान्त पाण्डेय

 जल्दी ही  वेब सीरीज़ फ़िल्मकार में नज़र आएंगे श्रीकान्त पाण्डेय

गणेश पूजन के साथ ही  पड़ोसी जनपद  हरदोई  के रूपापुर में शुरू हुई शूटिंग  

(दिलीप कश्यप ) फर्रुखाबाद- विलक्षणि प्रतिभा के धनी,शानदार अदाकारी और अभिनय से फर्रुखाबाद से  मुम्बई तक का सफ़र तय करने वाले फ़िल्म अभिनेता श्रीकान्त पाण्डेय जल्द ही एक  वेब सीरीज़ में नजर आएंगे जिसकी शूटिंग पड़ोसी जनपद हरदोई में  शुरू हो चुकी है।

फर्रुखाबाद के  माध्यम वर्गीय परिवार में जन्में  कलाकार श्रीकान्त पाण्डेय ने बताया कि  उनकी नई  वेब सीरीज़ जिसका नाम "फ़िल्मकार" है वह  ओटीटी प्लेटफार्म की स्वीकृति मिलते ही लोगो को ऑनलाइन देखने को मिलेंगी । 

 वेब सीरीज़ "फ़िल्मकार" की शूटिंग गणेश पूजन के साथ पड़ोसी जनपद  हरदोई  के थाना कस्बा रूपापुर के गाँव उबारिया में शुरू हो चुकी है जो कि लगभग एक सप्ताह तक चलेगी । 

"फ़िल्मकार" की समय अवधि 22 मिनट की रहेगी  इसमें कुल  आठ पात्र हैं । जिसमें वह मुख्य रूप से नायक की भूमिका में नज़र आएंगे उनके साथ मुम्बई की  अनामिका पाण्डेय नायिका की भूमिका अदा करेंगी । 

श्रीकान्त ने बताया कि इस  वेब सीरीज़ के लेखक/निर्देशक जितेंद्र रंजन जी है जो कि मुम्बई में हमारे साथ ही काम करते है मूलतः  वह हरदोई के ही रहने वाले है ।  कोरोनाकाल में लाकडाउन की वजह से भारतीय सिनेमा को बड़ा झटका लगा, लेकिन इससे  वेब सीरीज़ को एक नया आयाम मिला ऑनलाइन ओटीटी प्लेटफार्म में  फ़िल्मों को लोकप्रियता  मिली है ।


श्रीकान्त ने बताया कि इससे पहले वह फीचर फ़िल्म "उन्माद" "भागते  रहो" टेलीविजन धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' आदि में  अभिनय कर चुके है । उन्होंने रंगमंच का सफ़र  थियेटर से शुरु किया साथ ही सामाजिक विसंगतियों पर आधारित जनता को जागरूक  करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन व नशा मुक्ति अभियान के तहत अनेकों नुक्कड़  नाटक किये हैं ।  वेब सीरीज़ की शूटिंग देखने के लिए ग्रामीण काफ़ी उत्साहित दिखाई दे रहे है,यहीं उनका भरपूर प्यार श्रीकान्त व उनकी टीम को मिल रहा है,

आने वाले समय मे यह वेब सीरिज़ जनता को कितनी भाती है यह तो देखने से ही पता चलेगा फिलहाल जनपद के लोग और उनके  मित्र व परिवार वाले उन्हें इस प्रयास के लिए बधाई दे रहे है ।

Comments

Post a Comment